आचार्यश्री महाश्रमण जी के जन्मोत्सव, पटोत्सव एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाश्रमण जी के जन्मोत्सव, पटोत्सव एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

नार्थ टाउन, चेन्नई
मुनि सुधाकरजी के सान्निध्य में जैन संघ भवन में आचार्य महाश्रमण जी का पदाभिषेक अभिवंदना समारोह एवं युवा दिवस - महाश्रमणोस्तु मंगलम् कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुनि सुधाकर कुमार जी ने कहा कि जीवन के सर्वोच्च शिखर पर आरोहण करने, महान बनने के लिए गुरु बहुत जरूरी है। जो निर्मल, पवित्र, विद्वता, सहजता, सरलता के धनी होते हैं, वे सुगुरु हमें सद्गति की ओर ले जा सकते हैं। मोक्षधाम पहुँचा सकते हैं। अपने सुगुरु आचार्यश्री महाश्रमण जी को युगप्रधान पदाभिषेक अलंकरण की अभिवंदना करते हुए मुनिश्री ने कहा कि कई व्यक्ति अलंकरण से अलंकृत होते हैं, तो कभी-कभी विशिष्ट महापुरुषों से अलंकरण स्वयं अलंकृत हो जाता है। आचार्य महाश्रमण जी को प्राप्त युगप्रधान अलंकरण स्वयं सम्मानित हो रहा है।
मुनि नरेश कुमार जी ने आराध्य की आराधना गीत के माध्यम से की। उपासक श्रेणी, महिला मंडल, कन्या मंडल, नार्थ टाउन श्रावक समाज एवं हेमंत डूंगरवाल ने मधुर संगीत और तेरापंथ सभा अध्यक्ष प्यारेलाल पितलिया, अणुव्रत समिति अध्यक्ष ललित आंचलिया, तेयुप अध्यक्ष मुकेश नवलखा, मुकेश रांका ने वक्तव्य, कविता के माध्यम से भावांजलि से अभ्यर्थना की।
नार्थ टाउन तेरापंथ परिवार के अध्यक्ष संपतराज सेठिया ने स्वागत स्वर एवं राजकरण बैद ने आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन मंत्री पुखराज पारख ने किया।