आचार्यश्री महाश्रमण जी के जन्मोत्सव, पटोत्सव एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाश्रमण जी के जन्मोत्सव, पटोत्सव एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

बालोतरा
अभातेयुप के निर्देशन में तेयुप द्वारा आचार्यश्री महाश्रमण जी का दीक्षा दिवस युवा दिवस के रूप में मनाया गया। तेयुप मंत्री नवीन सालेचा ने बताया कि रात्रि में आयोजित भक्ति संध्या में दिल्ली से आई शर्मिला बरड़िया और दीपिका छल्लाणी ने सुमधुर गीतों से समा बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत शासनश्री साध्वी सत्यप्रभाजी द्वारा मंगलपाठ से हुई। सभी साध्वीवृंद ने गीत का संगान कर गुरुदेव को वंदना की तेयुप अध्यक्ष संदीप ओस्तवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। तेयुप स्वर संगम द्वारा विजय गीत का संगान किया गया। बालोतरा से शेफाली चोपड़ा, गमनलता ओस्तवाल और राहुल जीरावला ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन तेयुप मंत्री नवीन सालेचा द्वारा किया गया। इस अवसर पर ओसवाल समाज अध्यक्ष शांतिलाल डागा, सीइपीटी अध्यक्ष रूपचंद सालेचा, तेरापंथ सभा अध्यक्ष धनराज ओस्तवाल, महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला संकलेचा, मंत्री संगीता बोथरा, शिक्षा समिति अध्यक्ष सुभाष मेहता, अभातेयुप सदस्य तरुण भंसाली और मनोज ओस्तवाल, अशोक लोढ़ा, संदीप लोढ़ा और मनीष लोढ़ा उपस्थित रहे। स अभातेयुप के निर्देशन में तेयुप, बालोतरा द्वारा आचार्यश्री महाश्रमण जी के 49वें दीक्षा दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया। इसके अंतर्गत महाश्रमणोस्तु मंगलम् में प्रेरणा पाथेय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तेयुप मंत्री नवीन सालेचा ने सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश बांठिया ने कहा कि आचार्यश्री महाश्रमण जी का पुरुषार्थ प्रबल है, वे कर्मयोगी हैं, उन्होंने असंभव कार्यों को भी संभव सिद्ध कर दिया और जिनशासन की खूब प्रभावना की। इस अवसर पर शासनश्री साध्वी सत्यप्रभाजी ने कहा कि आचार्यश्री महाश्रमण जी को श्रेष्ठ पुरुष की जितनी भी उपमाएँ दी जाएँ वो कम है। इस अवसर पर साध्वी प्रमोदश्री जी, साध्वी उर्मिला कुमारी जी, साध्वी ध्यानप्रभाजी, साध्वी आदर्शप्रभाजी और साध्वी ऋतुप्रभाजी ने अपने भाव व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या मंडल द्वारा महाश्रमण अष्टकम् से की। ज्ञानशाला विद्यार्थी मोहजीत सालेचा और मोक्ष संकलेचा ने नाट्य की प्रस्तुति दी। मुमुक्षु तुलसी, मुमुक्षु मनीषा, महिला मंडल और तेयुप ने अपने सुमधुर गायकी से अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। तेरापंथ सभा अध्यक्ष धनराज ओस्तवाल, महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला संकलेचा, अभातेयुप सदस्य मनोज ओस्तवाल, सारिका बागरेचा, ममता गोलेच्छा, मान्या सालेचा ने वक्तव्य के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन साध्वी यशस्वीप्रभाजी ने किया। इस अवसर पर तेरापंथ समाज के गणमान्य जन उपस्थित थे।