आचार्यश्री महाश्रमण जी के जन्मोत्सव, पटोत्सव एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाश्रमण जी के जन्मोत्सव, पटोत्सव एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

सरदारपुरा
साध्वी जिनबाला जी के सान्निध्य में आचार्यश्री महाश्रमण जी का युगप्रधान अलंकरण, दीक्षा दिवस, साध्वीप्रमुखा वर्धापना समारोह आदि कार्यक्रम पार्श्वनाथ कॉलोनी में सोत्साह आयोजन किए गए। मंगलाचरण गाकर कार्यक्रम शुरू किया गया। रीतिका रांका, शैली बोथरा, राधिका डागा, आकांक्षा डागा, संगीता सुराणा व कमल दुगड़ ने अपने भाव व्यक्त किए। ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा चित्र के द्वारा आचार्यश्री महाश्रमण जी की अभ्यर्थना की। महिला मंडल ने गीतिका का संगान किया। साध्वी जिनबाला जी ने आचार्यश्री महाश्रमण जी के जीवन पर प्रकाश डाला। साध्वी करुणाप्रभाजी ने आचार्यप्रवर के दीक्षा संबंधी प्रसंगों को प्रस्तुत किया। साध्वी महकप्रभाजी ने गीतिका का संगान किया। कार्यक्रम का संचालन साध्वी भव्यप्रभाजी ने किया। मुख्य अतिथि डॉ0 विकास राजपुरोहित (मथुरादास हास्पिटल के एच0ओ0डी), जज अनिल आर्या और कनक डागा, कमल दुगड़, गुलाब डागा, सुभाष बांठिया, हीरालाल सेठिया, सूरजमल रांका, मनोज बोथरा, रमेश चावला, बंसीलाल नाहटा, सूरज करण सुराणा आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। पार्श्वनाथ सिटी के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सुचारु रूप से आयोजित करने में अथक परिश्रम किया। इस अवसर पर तेयुप के सदस्य पंकज डागा, सुनील डागा, अक्षय दुगड़, मनीष नाहटा आदि उपस्थित रहे।