आचार्यश्री महाश्रमण जी के जन्मोत्सव, पटोत्सव एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाश्रमण जी के जन्मोत्सव, पटोत्सव एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

जयपुर
आचार्यश्री महाश्रमण जी के 49वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में महाश्रमणोस्तु मंगलम् का आयोजन शासनश्री साध्वी धनश्री जी के सान्निध्य में अभातेयुप के निर्देशन में तेयुप द्वारा अणुविभा जयपुर केंद्र में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शासनश्री साध्वी धनश्रीजी द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुआ। मंगलाचरण के क्रम में सौरभ जैन ने महाश्रमण अष्टकम् का संगान किया। तेयुप, जयपुर के अध्यक्ष राजेश छाजेड़ ने स्वागत वक्तव्य से अपने उद्गार व्यक्त किए। साध्वी विदितप्रभा जी ने कविता के माध्यम से गुरुदेव के प्रति मंगलकामना व्यक्त की। डॉ0 दिनेश दुगड़ की सुपुत्री हर्षिता दुगड़ ने गीतिका प्रस्तुत की। तेरापंथी सभा, जयपुर के अध्यक्ष नरेश मेहता ने अपने विचार व्यक्त किए। मंत्री सुरेंद्र नाहटा ने शासनश्री साध्वी धनश्री जी एवं सहवर्ती अन्य चारित्रात्माओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए समागत धार्मिक परिवार के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन साध्वी शीलयशा जी ने किया। कार्यक्रम की संयोजना में संयोजक कपिल कोठारी व रोहित बोथरा का श्रम उल्लेखनीय रहा।