महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

महिला मंडल के विविध आयोजन

बालोतरा
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं के तत्त्वावधान में न्यू तेरापंथ भवन में साधारण सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया गया। अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल ने अपने अंतिम अध्यक्षीय भाषण में सभी बहनों का स्वागत किया एवं सभी का आभार ज्ञापन किया तथा सभी से क्षमायाचना की।
मंत्री रानी बाफना ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा अपने विचार व्यक्‍त किए। उपाध्यक्ष उर्मिला सालेचा ने संविधान वाचन किया। कोषाध्यक्ष निर्मला संकलेचा ने दो साल का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। प्रचार-प्रसार मंत्री पुष्पा सालेचा ने अपने अनुभव व्यक्‍त किए। कन्या मंडल संयोजिका विधि भंसाली ने अपने दो साल के कार्यक्रम की प्रस्तुति की।
इस अवसर पर लगभग 12 बड़ी बहनों को सेवा आदि के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष के साथ पूरी पदाधिकारी टीम और कार्यसमिति सभी ने अपने पद का विसर्जन किया। इसके पश्‍चात चुनाव अधिकारी विमला लुंकड़ के नेतृत्व में मनाव के द्वारा निर्विरोध रूप से निर्मला संकलेचा को 2021-23 के कार्यकाल के लिए अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। जिन बहनों ने तत्त्वज्ञान के 6 भाग की एग्जाम कंप्लीट की उनको गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक नारायण देवी छाजेड़, परामर्शक कमला देवी ओस्तवाल, देवी बाई छाजेड़, उपाध्यक्ष चंद्र बालड आदि लगभग 120 बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सहमंत्री संगीता बोथरा ने किया। साध्वी प्रमोदश्री जी और साध्वी मंजुयशा जी ने मंगलपाठ सुनाया।