संयम कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

संयम कार्यशाला का आयोजन

राउरकेला
तेममं ने तीन कार्यक्रम संयम कार्यशाला, पर्यावरण दिवस और पुरानी ढालों का पुनरावर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का नमस्कार महामंत्र के संगान के साथ शुभारंभ किया गया। संगीता दुगड़ ने प्रेरणा गीत का संगान सब बहनों के साथ मिलकर किया। मंडल की अध्यक्षा सरोज गोलच्छा ने अध्यक्षीय वक्तव्य दिया और संयम का महत्त्व बताया। तथा साथ ही पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाने की भी प्रेरणा दी। ज्योति भंसाली ने संयम पर प्रकाश डाला। मंडल की सचिव विनीता जैन ने सभी को प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी और पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपण को उत्तम बताया। कविता डागा और हेमश्री भंसाली ने पुरानी ढालों का पुनरावर्तन किया। कार्यशाला का संयोजन संगीता दुगड़ ने और आभार ज्ञापन पूर्व अध्यक्षा पुनीता बोथरा ने किया।