श्री उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

श्री उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

दिल्ली
अभातेममं द्वारा निर्देशित दिल्ली महिला मंडल द्वारा आयोजित श्रीउत्सव का आयोजन किया गया। दिल्ली सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखराज सेठिया द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। शासनश्री साध्वी संघमित्राजी के सान्निध्य में साध्वी डॉ0 सूरजयशाजी ने नमस्कार महामंत्र द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ कर मंगलपाठ सुनाया। महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। अध्यक्षा मंजु जैन ने कार्यक्रम में पधारे सभी का स्वागत-अभिनंदन किया। दिल्ली सभा अध्यक्ष सुखराज सेठिया ने अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की। सभा से पधारे सभी गणमान्य व्यतियों का साहित्य से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी महिला अध्यक्ष योगिता सिंह और उप निरीक्षक दिल्ली पुलिस किरण सेठी की उपस्थिति रही। आपने महिला मंडल के कार्यक्रमों की सराहना की और सभी का हौसला बढ़ाया। इस रंगारंग कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों से आकर बहनों ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए। अभातेममं द्वारा निर्देशित 4 योजनाओं का भी एक काउंटर लगाया गया, जिसमें बहनों ने 4 योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। खाने-पीने के अलावा कुल 60 स्टॉल लगाए गए। अनेकों मनोरंजन के कार्यक्रम के साथ-साथ ज्ञानवर्धक व रोचक प्रतियोगिताएँ भी की गई। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। नारी इन साड़ी, नारी सजाओ शृंगार अखबार के साथ प्रतियोगिता को सभी ने सराहा। कार्यक्रम में महासभा उपाध्यक्ष सुमन नाहटा, अभातेममं पूर्वाध्यक्ष पुष्पा बैंगानी, क्षेत्रीय प्रभारी मंजु भूतोड़िया, सुनीता जैन, शिल्पा बैद, कुसुम बैंगानी एवं अन्य सभा-संस्थाओं के पदाधिकारीगण, दिल्ली महिला मंडल कोषाध्यक्ष, संरक्षिकागण, परामर्श मंडल, संयोजिकाएँ, उप-संयोजिकाएँ, कार्यकारिणी सदस्य एवं संपूर्ण महिला मंडल सहित लगभग 700 बहनों एवं भाइयों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम संयोजिका कविता बरड़िया एवं इंदिरा सुराणा के अथक श्रम से कार्यक्रम सफल रहा। अंत में मंत्री यश बोथरा ने सभी का आभार ज्ञापन किया।