आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के 102वें जन्म दिवस समारोह के आयोजन - अध्यात्म के महासूर्य थे आचार्यश्री महाप्रज्ञ

संस्थाएं

आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के 102वें जन्म दिवस समारोह के आयोजन - अध्यात्म के महासूर्य थे आचार्यश्री महाप्रज्ञ

तारानगर

आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी का 102वाँ जन्म दिवस शासनश्री साध्वी प्रसमरति जी के सान्‍निध्य में प्रज्ञा दिवस पर आयोजित ‘तुलसी के महाप्रज्ञ’ भक्‍तिमय भजनों के कार्यक्रम से हुआ। अध्यक्षीय वक्‍तव्य सभा अध्यक्ष राजेंद्र बोथरा द्वारा किया गया। साध्वी चंद्रयशा जी, साध्वी कारुण्यप्रभा जी एवं साध्वी डॉ0 ललितरेखा जी की मंत्रमुग्ध गीतिका एवं मोहनलाल सुराणा, कमला देवी कोठारी, तारादेवी सुराणा, हितेश सुराणा, विनोद बोथरा, हर्षिता बोथरा, कंचन देवी बरड़िया, गुलाब देवी सुराणा, अनामिका जैन एवं दिव्या जैन द्वारा गीत गायन से सदन महाप्रज्ञमयी हो गया।
शासनश्री साध्वी प्रसमरति जी ने परम पावन गुरुदेव के अनेकों तेजस्वी अवदानों के बारे में बताया। कार्यक्रम में समाज की अच्छी उपस्थिति रही। साथ ही कार्यक्रम को फेसबुक पर लाइव दिखाया गया। कार्यक्रम का संयोजन मोना चोरड़िया ने किया। साध्वीश्री जी के मुखारविंद से मंगलपाठ के पश्‍चात कार्यक्रम संपन्‍न हुआ।