युवा दिवस का कार्यक्रम

संस्थाएं

युवा दिवस का कार्यक्रम

राजाजीनगर।
अभातेयुप द्वारा आचार्यश्री महाश्रमण जी का दीक्षा दिवस युवा दिवस के रूप में अभातेयुप निर्देशित महाश्रमणोस्तु मंगलम् के रूप में मनाया गया। शासनश्री साध्वी शिवमाला जी के सान्निध्य में आचार्यश्री महाश्रमण जी का दीक्षा दिवस मनाया गया। साध्वीश्री द्वारा नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किया गया। महाश्रमण अष्टकम से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। शासनश्री साध्वी शिवमाला जी ने कहा कि गुरु सृजनहार, चित्रकार, कुंभकार होते हैं, जो जीवन का सृजन करते हैं, रंग भरते हैं और कलश का आकार देते हैं। गुरुदृष्टि का प्रसाद वही व्यक्ति प्राप्त कर सकता है जो श्रद्धावान और समर्पित होता है।
साध्वी अमितरेखा जी ने कहा कि युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी ने वैशाख 14 के दिन 49 वर्ष पूर्व गृहस्थ जीवन से अभिनिष्क्रमण कर साधना का जीवन स्वीकार किया था। साध्वीश्री जी ने गुरुदेव के जीवन परिचय से सभी को अवगत करवाया। साध्वी अर्हम्प्रभाजी ने कविता के माध्यम से भावना व्यक्त की। इस अवसर पर राजाजीनगर तेरापंथ सभा अध्यक्ष शांतिलाल पितलिया, महासभा के कर्नाटक राज्य प्रभारी कैलाश बोराणा, सभा पूर्व अध्यक्ष सुखलाल पितलिया, महिला मंडल अध्यक्षा चेतना वेदमूथा, तेयुप अध्यक्ष मनोज मेहता एवं श्रावक-श्राविका समाज की अच्छी उपस्थिति रही। तेयुप मंत्री राजेश देरासरिया ने साध्वीश्री जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।