युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी की षष्टीपूर्ति अभिवंदना समारोह

संस्थाएं

युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी की षष्टीपूर्ति अभिवंदना समारोह

गुवाहाटी।
तेरापंथी सभा द्वारा युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी की षष्टीपूर्ति अभिवंदना समारोह का आयोजन स्थानीय तेरापंथ धर्मस्थल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण से हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभा उपाध्यक्ष दिलीप दुगड़ ने कहा कि महाश्रमण गुणों की खान है। इनके गुणों को प्रस्तुत करना सूर्य को दीपक दिखाना है। हम सभी आचार्यश्री महाश्रमण जी का 49वाँ दीक्षा दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर सभाध्यक्ष झंकार दुधोड़िया, मंत्री निर्मल सामसुखा, महिला मंडल मंत्री सुशीला मालू, टीपीएफ अध्यक्ष रामचंद्र संचेती, अणुविभा के असम प्रभारी व अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष बजरंग बैद ने अपने भावों को व्यक्त किया। अर्हम भजन मंडली ने गीत के द्वारा गुरुदेव के प्रति मंगलभावना व्यक्त की।