उत्थान कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

उत्थान कार्यक्रम का आयोजन

अंधेरी।
प्रोफेसर मुनि महेंद्र कुमार जी के सहवर्ती संत अभिजित कुमार जी एवं मुनि जागृत कुमार जी के सान्निध्य में अंधेरी के भक्ति वेदांत स्कूल में उत्थान कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अंधेरी तेरापंथ महिला मंडल के सुमधुर मंगलाचरण से हुई। अंधेरी सभा अध्यक्ष चैनरूप दुगड़ ने सभी पधारे लोगों का स्वागत किया। मंगल सान्निध्य पाकर पुलकित अंधेरी समाज बहुश्रुत परिषद संयोजक प्रो0 मुनि महेंद्र कुमार जी ने समय के सही नियोजन व ज्ञानवृद्धि के लिए पुरुषार्थ पर बल दिया। उन्होंने आह्वान किया मुंबई श्रावक समाज से कि वे युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के 2023 चतुर्मास के लिए अपनी आध्यात्मिक तैयारी करें।
वाणी, विचार और व्यवहार से हो उत्थान: मुनि अभिजीत कुमार जी ने बताया कि जब हम केवल भौतिक उत्थान के बारे में सोचते हैं, हमारा तनाव बढ़ता है, परंतु जब हम आध्यात्मिक उत्थान के पथ पर अग्रसर होते हैं, तो हमारा तनाव घटता है। हमें आध्यात्मिक अपग्रेड की ओर प्रस्थान करना है। संतुलन से तनाव का निर्मूलन: मुनि जागृत कुमार जी ने बताया कि स्ट्रेस होना कोई बुरी बात नहीं है, व्यक्ति उसे बैलेंस करना सीखे। बिना स्ट्रेस के आलस्य आ सकता है व अधिक स्ट्रेस से डिप्रेशन में भी जा सकता है। कार्यक्रम में वर्सोवा अंधेरी के एमएलए भारती लवेकर, कॉरपोरेटर योगीराज धाड़कर व उभरते इंडियन क्रिकेट ऑल राउंड प्लेयर शिवम दुबे इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप बोकड़िया ने किया। मरुधर मित्र परिषद, मुंबई के अध्यक्ष अशोक सिंघवी ने सबको उत्थान से जुड़ने का आह्वान किया। सभा मंत्री शांति कोठारी व अंधेरी तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष दिनेश ने आभार ज्ञापन किया। मुंबई सभा के पदाधिकारी व अतिथियों ने अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उत्थान की युवा टीम के प्रयास से यह कार्यक्रम सफलता से संपन्न हुआ। मुनिद्वय ने अपने अथक श्रम से करीब 200 मंजिल चढ़ते हुए घर-घर का स्पर्श कर युवाओं में नवसंचार किया, जिसके परिणामस्वरूप करीब 400 से अधिक संख्या में श्रावकगण ने इस अभियान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।