मंगल प्रवेश

मंगल प्रवेश

इचलकरंजी
साध्वी प्रज्ञाश्री जी आदि का महाराष्ट्र सीमा में मंगल प्रवेश हुआ। सीमा प्रवेश के समय अभातेममं की महामंत्री तरुणा बोहरा ने एवं बैंगलोर से जितेंद्र घोषल ने अपनी मंगलकामनाएँ प्रेषित की। साध्वी प्रज्ञा जी का प्रवास तेरापंथ सभा अध्यक्ष महावीर आंचलिया की फैक्ट्री में हुआ और वहीं पर वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। साध्वीश्री जी ने अपने सीमा प्रवेश के अवसर पर कहा कि कोविड-19 की विषम परिस्थितियों एवं लॉक डाउन के समय में भी गुरुदेव की असीम कृपा से लक्षित मंजिल को पाने के लिए कर्नाटक से महाराष्ट्र की ओर प्रस्थान कर दिया तथा आज सीमा प्रवेश हो गया।
आगामी चातुर्मास में त्याग, तपस्या की झड़ी लगे और सभी मिलकर इसे सफल बनाएँ। इस अवसर पर साध्वी सरलप्रभा जी, साध्वी विनयप्रभा जी, साध्वी प्रतीकप्रभा जी ने भी अपने उद्गार व्यक्‍त किए। सीमा प्रवेश के कार्यक्रम में इचलकरंजी के नगर अध्यक्ष अलका स्वामी, अशोक स्वामी, युवा नेता राहुल अवाड़े, नगर सेवक दिलीप मूथा, पश्‍चिम महाराष्ट्र एरिया समिति के अध्यक्ष उत्तम पगारिया, अभातेममं की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जयश्री जोगड़, अंतर्राष्ट्रीय प्रेक्षा फाउंडेशन सदस्य विकास सुराणा, महिला मंडल अध्यक्ष सीमा डागा आदि सभी की गरिमामय उपस्थिति रही एवं सभी ने गीत, कविता, वक्‍तव्य आदि के द्वारा साध्वीश्री जी का अभिनंदन करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य व ऐतिहासिक चातुर्मास हेतु शुभकामना व्यक्‍त की। कार्यक्रम का संचालन पुष्पराज संकलेचा एवं अभार ज्ञापन पूजा आंचलिया ने किया।