पंच उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

पंच उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

वाशी।
शासनश्री साध्वी कैलाशवती जी की सहवर्तिनी साध्वी पंकजश्री जी के सान्निध्य में आचार्यश्री महाश्रमण जी के जीवन पर पंच उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साध्वीश्रीजी ने कहा कि बचपन से ही सत्यप्रिय रहे आपका चिंतन सागर तरह गहरा, अम्बर की तरह ऊँचा रहा है। गंगा की तरह निर्मल रहा है। आप स्थितप्रज्ञ, प्रज्ञाधारी प्रतिज्ञाधारी श्रम के पुजारी हैं। अहिंसा के उत्तंग शिखर गुरु महाश्रमण को वंदन करती हुई इस अवसर पर जन्मोत्सव, पटोत्सव, युगप्रधान का वर्धापन करती हूँ, आपका समग्र जीवन पंचाचार का महासागर है।
साध्वी सम्यक्त्वयशाजी ने महाश्रमण अष्टकम के साथ कार्यक्रम का मंगलाचरण किया और गीतिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम में वाशी के सेक्टर 14 नगरसेवक प्रकाश मोरे ने अपने विचार रखे। उपासक रतन सिंयाल सुधांशु चंडालिया, सुशील मेड़तवाल एवं निर्मला चंडालिया ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। वाशी सभा अध्यक्ष सुरेश बाफना ने अपने विचार रखे। पूर्व सभा अध्यक्ष संपत बागरेचा, सभा कोषाध्यक्ष राजेश बम्ब, तेयुप अध्यक्ष नितेश बाफना, मंत्री तरुण डागलिया, राजू कावड़िया, प्रवीण चोरड़िया, महावीर सोनी एवं सभा परिषद के सदस्यों का सहयोग रहा।
वाशी ज्ञानशाला की बहनों ने गीतिका प्रस्तुत की एवं कन्या मंडल प्रभारी रेखा कोठारी एवं संयोजिका इतांशी बम्ब सह-संयोजिका धृति खाटेड़, चिकित्सा चंडालिया, जिया बाफना, धृति चपलोत, वित्ति डागलिया,इशिता सुराणा ने स्वप्न प्रतियोगिता रोचक एक्ट प्रस्तुत किया। महिला मंडल ने गीतिका प्रस्तुत की। साध्वी सारदाप्रभाजी ने संयोजन किया।