अक्षय तृतीया महोत्सव का आयोजन

संस्थाएं

अक्षय तृतीया महोत्सव का आयोजन

पनवेल।
पनवेल जैन स्थानक में साध्वीप्रज्ञाश्री जी के सान्निध्य में अक्षय तृतीया का वर्षीतप पारणे का कार्यक्रम हुआ। जिसमें तपस्विनी मनोहर बाई मादरेचा के वर्षीतप पारणे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पनवेल ज्ञानशाला के बच्चों के भक्तामर मंगलाचरण द्वारा हुई। स्वागत पूर्व अध्यक्ष राकेश कांठेड ने किया। साध्वी प्रज्ञाश्री जी ने अपने उद्बोधन में अक्षय तृतीया के महत्त्व को समझाते हुए गोचरी किस प्रकार से होनी चाहिए, यह जानकारी दी।
साध्वी विनयप्रभाजी, साध्वी प्रतीकप्रभाजी ने गीतिका द्वारा तपस्विनी का अभिनंदन किया। साध्वी सरलप्रभाजी ने सभी को तपस्या से प्रेरणा लेने को कहा। कार्यक्रम में स्थानकवासी समाज के अध्यक्ष राजेश बांठिया, प्रवक्ता उपासिका तारा चौधरी, शारदा मेहता, मुकेश चोरड़िया, काजल मादरेचा, चंद्रप्रकाश हिरण, महिला मंडल संयोजिका टीना संचेती ने अपने विचार रखे। ज्ञानशाला के बच्चों ने नाटिका द्वारा भगवान ऋषभ के पारणे के दृश्य को साकार किया।
तपस्विनी मनोहर देवी का तेयुप अध्यक्ष जितेंद्र संचेती, मंत्री संजय बाफना, उपाध्यक्ष सुनील सकलेचा, सहमंत्री प्रमोद डांगी, पूर्व अध्यक्ष दीपक सामोता, राकेश कांठेड़ का समाजी की ओर से स्वागत किया। इस अवसर पर ज्ञानशाला परिवार की ओर से मुख्य प्रशिक्षक श्रद्धा शुक्ला, संगीता दक, रेखा बाफना, सुरेखा हिंगड़, रीता कच्छारा, मनीषा परमार, साधना कावड़िया, नीलम चोरड़िया आदि ने गीतिका द्वारा अनुमोदना की। आभार मंत्री संजय बाफना ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन परामर्शक विनोद बाफना ने किया।