अक्षय तृतीया महोत्सव का आयोजन

संस्थाएं

अक्षय तृतीया महोत्सव का आयोजन

दक्षिण मुंबई।
शासनश्री साध्वी विद्यावतीजी ‘द्वितीय’ एवं सहवर्ती साध्वी प्रियंवदा जी के सान्निध्य में अक्षय तृतीया का कार्यक्रम हुआ। सर्वप्रथम दिनेश धाकड़ ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। साध्वी ऋषियशाजी ने वक्तव्य में भगवान ऋषभ को समाज व्यवस्था के सूत्रधार के रूप में बताया। साध्वी प्रेरणाश्री जी एवं साध्वी मृदुयशाजी ने गीत की प्रस्तुति दी। आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के अध्यक्ष किशनलाल डागलिया ने अक्षय तृतीया की शुभकामनाएँ दी। दक्षिण मुंबई सभा के अध्यक्ष गणपतलाल डागलिया ने स्वागत वक्तव्य दिया। 2023 आचार्य महाश्रमण चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मदनलाल तातेड़, अभातेममं की ट्रस्टी प्रकाशबाई तातेड़, चंपालाल डागा, रौनक धाकड़, तेममं की संयोजिका रेखा धाकड़, वनिता धाकड़, अनिता धींग, रुचि बोराणा, ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों की एवं तेरापंथ कन्या मंडल की विशेष उपस्थिति रही।
साध्वी प्रियंवदाजी ने अपना उद्बोधन दिया। तेरापंथ किशोर मंडल ने सुंदर शब्द चित्र प्रस्तुत किया। तेममं ने गीत का संगान किया। आभार ज्ञापन तेयुप के अध्यक्ष पूरण चपलोत ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन स्थानीय तेरापंथी सभा के मंत्री दिनेश ने किया।