अक्षय तृतीया का कार्यक्रम

संस्थाएं

अक्षय तृतीया का कार्यक्रम

बालोतरा।
सिवांची-मालाणी भवन में शासनश्री साध्वी सत्यप्रभाजी, साध्वी प्रमोदश्री जी एवं साध्वी उर्मिलाश्रीजी के सान्निध्य में अक्षय तृतीया का कार्यक्रम रखा गया। बालोतरा, महिला मंडल एवं कन्या मंडल के समवेत स्वरों में मंगल गीत की प्रस्तुति हुई। नवदीक्षित साध्वी पार्श्वप्रभाजी ने मधुर स्वर लहरी से वर्षीतप का आशीर्वाद प्राप्त किया। साध्वीवृंद द्वारा सामुहिक गीत का संगान हुआ।
चेयरमैन नगरपालिका अध्यक्ष सुमित्रा वैद ने अपने विचारों की प्रस्तुति दी। साध्वी विजयप्रभाजी ने सभी तपस्वियों के प्रति मंगलकामना की। साध्वी प्रमोदश्रीजी ने कहा कि भगवान ऋषभ के तपस्या अंतराय कर्म के कारण हो गई थी। उनके पदचिÐों पर चलते हुए आज हजारों भाई-बहन इस वर्षीतप रूपी तप में अपनी आहुति दे रहे हैं। साध्वी सत्यप्रभाजी ने सभी तपस्वियों को आशीर्वाद दिया। साध्वी प्रमोदश्रीजी ने साध्वी विजयप्रभाजी एवं मुनि भव्यकुमार जी के प्रति मंगलकामना की। साध्वी ज्ञानयशाजी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। साध्वी ऋतुयशाजी के एकासन का तीसरा वर्षीतप संपन्न हुआ। साध्वी विजयप्रभाजी के 11वाँ एवं मुनि भव्य कुमार जी के पहला संपन्न हुआ। इस वर्षीतप पारणा पर 60 भाई-बहनों ने वर्षीतप तपस्या की। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु, भाई-बहन उपस्थित रहे।