आचार्यश्री महाप्रज्ञ महाप्रयाण दिवस

संस्थाएं

आचार्यश्री महाप्रज्ञ महाप्रयाण दिवस

हैदराबाद।
साध्वी त्रिशला कुमारी जी के सान्निध्य में तेरापंथी सभा, सिकंदराबाद एवं टीपीएफ, हैदराबाद के संयुक्त तत्त्वावधान में जैन सेवा संघ रामकोट में आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी का महाप्रयाण दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर साध्वी त्रिशला कुमारी जी ने कहा कि मैं सबसे पहले रत्नकुक्षि धारणी मणिधारी माँ बालूजी को वंदन करती हूँ जिन्होंने महाप्रज्ञजी जैसे अनमोल रत्न को जन्म दिया। आचार्य महाप्रज्ञ जी का व्यक्तित्व और कर्तृत्व दोनों इतने विशाल हैं कि उनको शब्दों में समेटना मुश्किल है।
उन्होंने प्रेक्षाध्यान, जीवन-विज्ञान जैसे महान अवदान दिए हैं। उनकी 13वीं पुण्यतिथि पर उनके द्वारा बताए गए उपदेशों पर चलें, तभी हमारा जीवन सार्थक और सफल हो सकेगा। साध्वी रश्मिप्रज्ञा जी ने गीतिका प्रस्तुत की। साध्वी संपत्तिप्रभा जी ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीश्री जी द्वारा नवकार मंत्र एवं ¬ श्रीमहाप्रज्ञ गुरुवे नमः के सामुहिक संगान से हुआ। तत्पश्चात टीपीएफ सदस्यों द्वारा मंगलाचरण किया। महिला मंडल द्वारा गीतिका की प्रस्तुति की गई।
तेरापंथ सभा, सिकंदराबाद के अध्यक्ष सुरेश सुराणा एवं टीपीएफ, हैदराबाद के अध्यक्ष मोहित बैद ने सभी का स्वागत किया। महिला मंडल अध्यक्षा तनीता गीड़िया, तेयुप अध्यक्ष प्रवीण श्यामसुखा, अणुव्रत समिति अध्यक्ष प्रकाश भंडारी, टीपीएफ राष्ट्रीय सहमंत्री ऋषभ दुगड़, महासभा सदस्य लक्ष्मीपत बैद आदि अनेक सदस्यों ने शुभकामनाएँ प्रेषित की। आभार ज्ञापन टीपीएफ मंत्री सुनील पगारिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन साध्वी कल्पयशा जी ने किया।