आचार्यश्री महाप्रज्ञ अध्यात्म के महासुमेरु थे

संस्थाएं

आचार्यश्री महाप्रज्ञ अध्यात्म के महासुमेरु थे

पुणे।
आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के 13वें महाप्रयाण दिवस पर साध्वी काव्यलता जी ने कहा कि आचार्यश्री महाश्रमण जी अध्यात्म जगत के महासुमेरु थे। अलौकिक प्रतिमा के अवतार थे। प्रज्ञा के महासूर्य थे। इसके साथ तेरापंथ सभा, पुणे का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महावीर कटारिया ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की तथा सभी कार्यकर्ताओं ने शपथ ली। इस अवसर पर साध्वी ज्योतियशा जी ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं साध्वी सुरभिप्रभाजी के साथ गीतिका का संगान किया।
तेरापंथ सभा के पूर्व मंत्री संजय मरलेचा, तेयुप के अध्यक्ष धर्मेन्द्र चोरड़िया, तेरापंथ महासभा के कार्यकारिणी सदस्य करण सिंघी, तेममं की अध्यक्षा पुष्पा कटारिया, पूर्व अध्यक्ष सुमन मरलेचा ने अपने श्रद्धासिक्त विचारों की प्रस्तुति दी।