आचार्यश्री महाप्रज्ञ महाप्रयाण दिवस

संस्थाएं

आचार्यश्री महाप्रज्ञ महाप्रयाण दिवस

वाशी।
साध्वी कैलाशवती जी, सहवर्ती साध्वी ललिताश्री जी, साध्वी पंकजश्री जी के सान्निध्य में तेरापंथ धर्मसंघ के दशम आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी का महाप्रयाण दिवस मनाया गया। साध्वीश्री जी ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की। मंगलाचरण वाशी महिला मंडल द्वारा किया गया। स्वागत वक्तव्य तेरापंथी सभा के अध्यक्ष सुरेश बाफना और महिला मंडल संयोजिका इंदु वड़ाला द्वारा किया गया।
सध्वीश्री जी ने कहा कि आचार्य महापज्ञ आत्मयोगी और युगपुरुष थे। विशेष उपस्थिति अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल, सदस्य निर्मला चंडालिया, तेरापंथ सभा अध्यक्ष कोपर खैरना से जसराज छाजेड़, तेयुप कोपर खैरना महिला मंडल, प्रवक्ता उपासक रत्न सियाल मनीषा कावड़िया, दीपक मादरेचा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में तेयुप अध्यक्ष नितेश बाफना, मंत्री तरुण डागलिया, राजू कावड़िया, पंकज चंडालिया, राकेश राठौड़, महावीर हिरण और महिला मंडल की बहनों का पूर्ण सहयोग रहा। आभार सभा मंत्री अशोक बड़ौला ने किया तथा संचालन पवन परमार ने किया।