आचार्यश्री महाश्रमण जी का 13वाँ पट्टोत्सव समारोह

संस्थाएं

आचार्यश्री महाश्रमण जी का 13वाँ पट्टोत्सव समारोह

पेरम्बूर, चेन्नई।
मुनि सुधाकर कुमार जी एवं साध्वी डॉ0 मंगलप्रज्ञा जी के सान्निध्य में एवं तेरापंथ सभा के तत्त्वावधान में आचार्यश्री महाश्रमण जी का 13वाँ पट्टोत्सव लक्ष्मी महल में मनाया गया। मुनि सुधाकर जी ने कहा कि आचार्यश्री महाश्रमण जी का जीवन अनेक गुणों का समवाय है। पाँच एच को व्याख्यायित करते हुए कहाµउनका अनुत्तर संयम उनकी स्वस्थता की पहचान है। वे हेल्दी मैन हैं। उनका जीवन हम्बल उत्कृष्टता से भरपूर है। इस विनम्रता के गुण ने उन्हें सफलता का शिखर प्रदान किया। हैप्पीनेस का गुण सदा वर्धमान होते हम देख रहे हैं। बदन की प्रसन्नता हर दर्शक के आस्था का केंद्र है। होनेस्टी यानी ईमानदारी, मूल्यों को जीना उन्हें प्रिय है। उनकी सोच आसमा से भी ऊँची है। हाई थिंकिंग में गहरा विश्वास है, जिसके कारण मानव मात्र के लिए महापथ दर्शक बने हुए हैं। साध्वी डॉ0 मंगलप्राा जी ने कहा कि आचार्यश्री महाश्रमण उदितोदित व्यक्तित्व के धनी हैं। उनका सौभाग्य निरंतर प्रवर्धमान है। वह आचार्य तुलसी और आचार्य महाप्रज्ञजी के अति विश्वासपात्र रहे हैं। आज पट्टोत्सव के अवसर पर कीर्तिमान पुरुष और इतिहास सर्जक के रूप में हम उनकी अभ्यर्थना कर रहे हैं।
महिला मंडल के मंगलाचरण से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मुनि नरेश कुमार जी ने भावपूर्ण संगान के साथ गुरुदेव को वर्धापित किया। साध्वी शौर्यप्रभाजी एवं साध्वी राजुलप्रभाजी ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। साध्वी चैतन्यप्रभाजी ने अंग्रेजी एवं साध्वी सिद्धियशाजी ने हिंदी भाषा में काव्यांजलि प्रस्तुत की। साध्वी मंगलप्रज्ञा जी द्वारा रचित गीत को स्वर दिया गायक हेमंत डूंगरवाल और संदीप पूनमिया ने। तेरापंथ सभा अध्यक्ष प्यारेलाल पितलिया, महिला मंडल अध्यक्षा पुष्पा हिरण, साहूकारपेट तेरापंथ ट्रस्ट के प्रधान न्यासी एवं महासभा कार्यकारिणी सदस्य विमल चिप्पड़, तेयुप अध्यक्ष मुकेश नवलखा, टीपीएफ अध्यक्ष राकेश खटेड़ ने विचार व्यक्त किए। कन्या मंडल ने गीत की प्रस्तुति दी। साध्वीवृंद ने सामुहिक संगीत का संगान किया। आभार ज्ञापन सभा के मंत्री गजेंद्र खांटेड़ ने किया। कार्यक्रम के संयोजक अशोक खतंग ने संचालन किया। टीपीएफ द्वारा ‘माँ तंदुरुस्त, परिवार दुरस्त’ के अंतर्गत अनुभवी डॉक्टरों द्वारा माताओं के लिए उपयोगी सलाह कैंप रखा गया एवं निःशुल्क हिमोग्लोबिन, शुगर और डायनेस्टिक टेस्ट किए गए।