शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

शपथ ग्रहण समारोह

बंगोमुंडा।
मुनि प्रशांत कुमार जी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन में ओड़ीसा प्रांतीय तेरापंथी सभा वर्ष-2022-24 के नव मनोनीत अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन ने अपने पदाधिकारियों के साथ शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुनि प्रशांत कुमार जी के नमस्कार महामंत्र द्वारा किया गया। मंगलाचरण बंगोमुंडा महिला मंडल से उज्ज्वल देवी जैन ने किया। सभा के अध्यक्ष जयप्रकाश जैन ने सभी का स्वागत किया। मुकेश जैन ने विगत वर्षों में प्रांतीय सभा द्वारा की गई गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। महासभा के कार्यसमिति सदस्य केशव नारायण जैन एवं टिटिलागढ़ नगरपालिका अध्यक्ष ममता जैन ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
मुनि कुमुद कुमार जी ने प्रांतीय सभा के कार्यों को सराहा एवं ज्ञानशाला के सुचारु रूप से चलाने हेतु जोर दिया। ओड़ीसा प्रांतीय सभा के वरिष्ठ सलाहकार एवं चुनाव अधिकारी तुलसीराम जैन ने चुनाव प्रणाली संबंधित जानकारी देते हुए नव मनोनीत अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र भेंट किए एवं शपथ पाठ करवाए। टिटिलागढ़ नगरपालिका अध्यक्ष ममता देवी जैन, बंगोमुंडा ब्लॉक वाइस चेयरमैन केशव नारायण जैन, वार्ड मेंबर कृष्णा देवी जैन को साहित्य भेंट किया गया। मुनि प्रशांत कुमार जी ने अपने उद्बोधन में प्रांतीय सभा के कार्यों की सराहना की। सभा के अशोक जैन एवं ज्ञानशाला प्रभारी बिरेंद्र जैन ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रांतीय सभा उपाध्यक्ष मनोज कुमार जैन ने आभार ज्ञापन किया। मंच संचालन प्रांतीय सभा के महामंत्री अनूप कुमार जैन ने किया।