आचार्य महाश्रमणजी के जन्म दिवस पर

आचार्य महाश्रमणजी के जन्म दिवस पर

जन्म दिवस की बेला आई।
युगप्रधान की ले लो बधाई।।
मंगल घड़ियाँ आई हो।---गुरु महाश्रमणजी
जय हो जय हो, जय हो।---गुरु महाश्रमणजी

माँ नेमा के लाल दुलारे
झूमरमल के कुल उजियारे
घर-आँगन खुशियाँ छाईं हो।---गुरु----

मोहन से मुदित की यात्रा
मुदित से महारमण की यात्रा
संयम यात्रा सुखदाई हो।---गुरु---
अहिंसा यात्रा सुखदाई हो।---

अवदानों की अकथ कहानी
श्रमनिष्ठा की अमिट निशानी
पंचाचार बने वरदाई हो।---

लाखों के तुम नयन सितारे
कितनों के हैं भाग्य संवारे
जन-जन के तारण हारे हो---

युग-युग जीओ शासन नायक
तेरापंथ के हो गणनायक
तुलसी कृति मनभाई हो।---गुरु---
महाप्रज्ञ छवि दिखपाई हो।---गुरु---

लय: गंगा मानो चल घर---