भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस

संस्थाएं

भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस

सायन-कोलीवाड़ा, मुंबई।
तेयुप द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस के अवसर पर ज्योतिर्मयी स्तूप बनकर जन-जन को आलोक का दान दिया है। समणी निर्वाणप्रज्ञा जी एवं समणी मध्यस्थप्रज्ञाजी के सान्निध्य में महावीर जयंती का कार्यक्रम हुआ। सर्वप्रथम तेयुप, महिला मंडल, किशोर मंडल, कन्या मंडल, ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा प्रभातफेरी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के द्वितीय चरण की शुरुआत समणी निर्वाणप्रज्ञाजी के नमस्कार महामंत्र द्वारा हुई। मंगलाचरण महिला मंडल की वरिष्ठ बहनों द्वारा किया गया। पधारे हुए सभी सदस्यों का स्वागत संयोजिका तरुणा कोठारी ने किया।
उपासक कविराज प्रकाश धाकड़ ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में काव्यात्मक प्रस्तुति दी। समणी मध्यस्थप्रज्ञा जी ने पीपीटी के माध्यम से प्रश्न-उत्तर किए और उनसे संबंधित भगवान महावीर के उपसर्ग का रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। महिला मंडल द्वारा प्रस्तुति दी। ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा भगवान महावीर पर गीतिका का संगान किया गया। तेयुप से सागर सामर ने गीतिका की प्रस्तुति दी। समणी निर्वाणप्रज्ञा जी ने उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन समणी मध्यस्थप्रज्ञा जी ने किया। सायन कोलीवाड़ा, तेयुप अध्यक्ष सुनील कोठारी ने सभी का आभार ज्ञापन किया एवं समणीवर के प्रति मंगलभावना व्यक्त की।
अभातेयुप परिवार से अविनाश इटोडिया, एमबीडीडी पूर्व मुंबई संयोजक राजेश कोठारी, मुंबई सभा उपाध्यक्ष नवरत्न गन्ना, पूर्व अध्यक्ष भरत मेहता, कन्हैयालाल मेहता, गणपत सोनी, तेयुप के अध्यक्ष सुनील कोठारी, मंत्री शैलेश दुगड़, महिला मंडल से मधु मेहता, विशेष सहयोगी संगीता कोठारी, संयोजिका तरुणा कोठारी, सह-संयोजिका नीलम परमार तथा ज्ञानशाला संयोजिका शिल्पा मेहता कच्छारा, कन्या मंडल संयोजिका मनीषा आदि सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।