महावीर जन्म कल्याणक दिवस का आयोजन

संस्थाएं

महावीर जन्म कल्याणक दिवस का आयोजन

राशमी।
शासनश्री मुनि रविंद्र कुमार जी व मुनि अतुल कुमार जी एवं स्थानकवासी परंपरा से साध्वी सुभाषजी व साध्वी आकांक्षाजी के सान्निध्य में भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस मनाया गया। मंगल प्रभात की बेला में जैन मंदिर से बैंड बाजों की मधुर धुनों के साथ जन्म जयंती के उपलक्ष्य में विशाल रैली का आयोजन किया गया। मुनि रविंद्र कुमार जी ने कहा कि दुनिया को जीतने से कुछ नहीं होता, स्वयं को जीतो। दुनिया जीतकर तो सिकंदर भी खाली हाथ गया। भगवान महावीर ने स्वयं को जीता। मुनि अतुल कुमार जी ने कहा कि भगवान महावीर हमारे आदर्श हैं। उनके संदेश आज भी प्रासंगिक हैं।
साध्वी आकांक्षाजी ने मधुर गीतिका का संगान किया। निर्मल खाब्या, संगीता बाफना, संपत खाब्या, राजेंद्र ओस्तवाल, स्वाध्यायी भेरूलाल पोखरना, अभिनव गादिया, पहुनां कन्या मंडल, राशमी कन्या मंडल ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में भीलवाड़ा, पुर, उदयपुर, भीमगढ़, मुरोली, पहुनां, लसाड़िया, गंगापुर से अनेक श्रावक सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि एम0एल0ए अर्जुनलाल जिंगर की उपस्थिति रही। मंगलाचरण तेममं ने किया। तेरापंथी सभा मंत्री मंगलचंद बाफना ने आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन मुनि अतुल कुमार जी ने किया। समारोह में तेरापंथ, स्थानकवासी संप्रदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।