आचार्य महाप्रज्ञ महाप्रयाण दिवस

संस्थाएं

आचार्य महाप्रज्ञ महाप्रयाण दिवस

बैंगलुरु।
शासनश्री साध्वी कंचनप्रभाजी के सान्निध्य में आचार्य महाप्रज्ञ जी के 13वें महाप्रयाण दिवस का आयोजन किया गया। साध्वीश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्रोच्चार से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण किया। तेरापंथ सभा के उपाध्यक्ष महावीर धोका ने स्वागत वक्तव्य देते हुए आचार्य महाप्रज्ञ जी के प्रति आध्यात्मिक श्रद्धांजलि अर्पित की। आचार्यश्री के प्रति साध्वीवृंद द्वारा मंगलभावना प्रेषित की। साध्वी चेलनाश्रीजी ने महाप्रज्ञ को दिव्य पुरुष से संबोधित करते हुए कहा कि महाप्रज्ञ के साहित्य का एक लाइन भी कोई पढ़ लेगा वो समाधान की राह को प्राप्त कर लेगा।
साध्वी निर्भयप्रभाजी एवं साध्वी उदितप्रभाजी ने गुरुदेव महाप्रज्ञ जी के प्रति भावना प्रेषित की। तेयुप अध्यक्ष विनय बैद, अणुव्रत समिति अध्यक्ष शांतिलाल पोरवाल, महिला मंडल निवर्तमान अध्यक्ष शांति सकलेचा, मंत्री सरस्वती बाफना, अणुविभा राष्ट्रीय संगठन मंत्री कन्हैयालाल चिप्पड़ ने भी आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के प्रति भावनाएँ प्रेषित की।
शासनश्री साध्वी मंजुरेखाजी ने कहा कि मुनि नथमल जी से महाप्रज्ञ तक का सफर किन-किन विभूतियों में प्रफुल्लित हुआ। उनका जीवन सौम्य था। महाप्रज्ञजी ने जीवन-विज्ञान व प्रेक्षाध्यान का आभ्यासिक रूपांतर दिया। शासनश्री साध्वी कंचनप्रभाजी ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ अतींद्रिय ज्ञान संपन्न हैं। साध्वीवृंद ने गीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर तेयुप द्वारा शांति सकलेचा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन तेयुप मंत्री प्रवीण बोहरा ने किया व सभी के प्रति आभार सज्जन राज पितलिया ने किया।