आचार्य महाप्रज्ञ महाप्रयाण दिवस

संस्थाएं

आचार्य महाप्रज्ञ महाप्रयाण दिवस

कुंबलगुडू।
तुलसी महाप्रज्ञ चेतना केंद्र परिसर में मुनि अर्हत कुमार जी स्वामी के सान्निध्य में आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी का 13वाँ महाप्रयाण दिवस का आयोजन हुआ। मुनि अर्हत कुमार जी ने कहा कि खुले गगन के तले जन्म लेकर विकास की खुली राह दिखाने वाले सूर्य का नाम है - आचार्य महाप्रज्ञ। महाप्रज्ञ अर्थात् प्रज्ञा का जीवन दर्शन वह दर्शन जो हमें जीने की कला सिखाता है।
बाल संत जय देव मुनि ने महाप्रज्ञ की महाप्रज्ञा को उजागर करते हुए गीत का संगान किया। इस शहर में महाप्रयाण दिवस के उपलक्ष्य में आचार्यश्री तुलसी महाप्रज्ञ चेतना सेवा केंद्र में गांधीनगर, तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुरेश दक, बजरंग जैन, राजेंद्र मोदी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। इस अवसर पर राजेश चावत ने मुनिश्री के श्रीचरणों में कैलेंडर भेंट करते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर सेवा केंद्र के पदाधिकारियों ने अभिलाषा डांगी, रेखा पितलिया का सम्मान किया। अमित नाहटा चेतना सेवा केंद्र अध्यक्ष ने आभार प्रकट किया।