चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

जयपुर।
आदर्श विद्या मंदिर मालवीय नगर में अणुव्रत समिति द्वारा अणुव्रत क्रिएटिविटी कोंटेस्ट के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 6 के 51 बच्चों ने भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस कोंटेस्ट की संयोजिका अनामिका जैन ने कार्यक्रम का संचालन अणुव्रत समिति मंत्री डॉ0 जयश्री सिद्धा आदर्श विद्यालय प्रधानाचार्य मुरारी एवं सीमा के सान्निध्य में किया गया।
सभी बच्चों के साथ अणुव्रत गीत गाया गया। गीतिका के बीच में प्रश्न पूछे तथा सही जवाब देने वाले बच्चों का सम्मान किया गया। सभी बच्चों को पेंसिल कलर बाँटे गए। चित्रकला प्रतियोगिता के दो जजेज बनाए गए रीना गोयल एवं कल्पना अरोड़ा। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय बच्चों के नामों की घोषणा की गई तथा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के प्रायोजक रामवतार अग्रवाल। जिनका सहयोग पूरे कार्यक्रम में रहा। रीना गोयल ने जीवन-विज्ञान के प्रयोग बच्चों को करवाए। इस कार्यक्रम में अणुव्रत समिति के विभिन्न पदाधिकारी भी उपस्थित थे। मंत्री जयश्री सिद्धा, आशा नीलू टाक, मधुर सोगानी, राजेंद्र जैन तथा विद्यालय के विभिन्न शिक्षकगण। प्रधानाचार्य को अणुव्रत आचार संहिता का बोर्ड भेंट किया गया। अणुव्रत समिति द्वारा अंत में सभी को साहित्य भेंट कर सम्मान किया गया।