मंगलभावना कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

मंगलभावना कार्यक्रम का आयोजन

नोएडा।
साध्वी शुभप्रभाजी के सान्निध्य में मंगलभावना कार्यक्रम आयोजित हुआ। साध्वी शुभप्रभाजी ने कहा कि दुनिया में चार चीजें वापस नहीं मिलतीµधनुष से निकला बाण, खोया हुआ समय, मुँह से निकली बात, जीया हुआ जीवन। भगवान महावीर ने कहा कि क्षण भर भी प्रमाद न करें। अतीत एवं भविष्य की कल्पना को छोड़ वर्तमान समय का सदुपयोग करें। जो धर्ममय जीवन यापन करता है वही समय का मूल्यांकन कर सकता है। साध्वीश्री जी ने धर्म क्यों, कब, कैसे करना के कुछ टिप्स बताए।
दृष्टि, दया के गीत की ध्वनि से कार्यक्रम का मंगलाचरण हुआ। सभाध्यक्ष रणधीर बैद, महिला मंडल अध्यक्षा कविता लोढ़ा, मंत्री दीपिका चोरड़िया, सुरेंद्र नाहटा, मोतीलाल नाहटा ने सुंदर भावाभिव्यक्ति दी। ज्ञानशाला के बच्चों, शौर्य दुधोड़िया, गुण बोथरा, वारिधि बोथरा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मुकेश दुधोड़िया ने किया। लगभग 15 दिवसीय प्रवास में साध्वी मंदारयशा जी का उपदेश का क्रम बना। साध्वी कांतयशाजी, साध्वी अनन्यप्रभा जी ने क्रमशः गीत की प्रस्तुति दी।