भगवान महावीर जयंती समारोह

संस्थाएं

भगवान महावीर जयंती समारोह

अररिया कोर्ट।
महावीर जयंती के अवसर पर तेरापंथी सभा के द्वारा स्थानीय तेरापंथ भवन से प्रातः रैली का आयोजन किया गया। तत्पश्चात भवन में कार्यक्रम रखा गया, जिसका शुभारंभ महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण के साथ किया गया।
सभा अध्यक्ष अजय बैद, तेयुप अध्यक्ष नितिन दुगड़, मंत्री सुनील हीरावत, महिला मंडल मंत्री माला छाजेड़, यश छाजेड़, कल्पना देवी चिंडालिया, कांता देवी बेगवानी, मनोज बरड़िया सभी के द्वारा अपने भाव एवं गीतिका प्रस्तुत की गई।
समीक्षा दुगड़ के द्वारा बनाए गए चित्रों का प्रदर्शन किया गया। जैन विद्या में उत्तीर्ण हुए छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया। भंवरलाल बेगवानी को अणुव्रत समिति का अध्यक्ष बनने की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप चोरड़िया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभा मंत्री राजू दुधेड़िया, अरविंद नाहटा, महेंद्र भूरा, राजीव छाजेड़ सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।