भगवान महावीर जन्म जयंती कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

भगवान महावीर जन्म जयंती कार्यक्रम का आयोजन

नवी मुंबई।
प्रथम चरण में भगवान महावीर की जन्म जयंती के मांगलिक अवसर पर सकल जैन समाज एवं महावीर इंटरनेशनल के तत्त्वावधान में वर घोड़ा का आयोजन किया गया। जिसमें ज्ञानशाला के बच्चों एवं महिला मंडल द्वारा संगीत गीत जन समुदाय के साथ में नारों का उद्घोष करते हुए झाँकियाँ प्रस्तुत की गई।
द्वितीय चरण में शासनश्री साध्वी कैलाशवती जी सहवर्तनी साध्वी पंकजश्री जी के सान्निध्य में नवी मुंबई स्तरीय महावीर जयंती का कार्यक्रम महेश्वरी भवन में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी पंकजश्री जी के नमस्कार महामंत्र द्वारा हुआ। ज्ञानशाला के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कव्वाली एवं कन्या मंडल द्वारा नाटक प्रस्तुत किया।
तेरापंथी सभा के अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, महिला मंडल मंत्री अल्का मेहता ने अपने विचार व्यक्त किए। माझी महापौर सागर नाइक, तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद बोहरा, तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुरेश बाफना, मंत्री अशोक बड़ोला ने अपने विचार व्यक्त किए। सुप्रद्धि गायक विराग मधुमालती एवं गायिका रेनू कोठारी ने गीतिका प्रस्तुत की।
साध्वी सम्यक्त्वयशा जी ने भगवान महावीर की जीवनी पर प्रकाश डाला। ठाणे प्रथम खासदार डॉ0 संजीव नाइक ने आचार्यश्री महाश्रमण जी के 2023 मुंबई चातुर्मास के दौरान मर्यादा महोत्सव का कार्यक्रम नवी मुंबई में करने हेतु साध्वीश्री जी के समक्ष अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में वाशी के उपासक रतनलाल सियाल कमलेश बोहरा, अर्जुन सिंघवी, ललित बोहरा, रोशनलाल मेहता, चेतन कोठारी, विनोद बाफना, बलवंती चोरड़िया आदि अनेक पदाधिकारीगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन साध्वी शारदाप्रभाजी ने किया।