साध्वीप्रमुखाश्री की स्मृति सभा

संस्थाएं

साध्वीप्रमुखाश्री की स्मृति सभा

मुंबई।
साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभाजी की स्मृति सभा शासनश्री साध्वी जिनरेखाजी व साध्वी संयमलता जी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन, चेंबूर में आयोजित की गई।
समारोह में साध्वी जिनरेखाजी ने साध्वीप्रमुखाश्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छोटी उम्र में संन्यास ग्रहण करने वाली साध्वी कनकप्रभाजी ने शीघ्र ही अपनी योग्यता को सिद्ध कर दिया। गुरुदेव तुलसी की पारखी नजर ने संघ को युगीन साध्वीप्रमुखा प्रदान की। साध्वी संयमलता जी ने कहा कि शासनमाता एक ऐसी शख्सियत थीं, जो कभी ना भुलाए जाने वाला हैं। साध्वीप्रमुखा ने स्वयं के स्वार्थ का त्याग कर संघ के प्रत्येक सदस्य की भावना को समझा, पढ़ा, देखा, सुना व उसका समाधान प्रदान किया।
इस अवसर पर अनेक साध्वियों ने उनसे जुड़े अपने घटना प्रसंगों की प्रस्तुति दी। साध्वी श्वेतप्रभाजी, साध्वी मार्दवयशाजी, साध्वी रौनकप्रभाजी ने उनसे जुड़े भावपूर्ण प्रसंगों की अभिव्यक्ति दी।
इस अवसर पर तेरापंथी सभा मुंबई अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, आचार्य महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति, मुंबई अध्यक्ष मदनलाल तातेड़, अभातेयुप सहमंत्री भूपेश कोठारी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष कंचन सोनी, मुंबई महिला मंडल अध्यक्ष रचना हिरण, सिरियारी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़, टीपीएफ अध्यक्ष तेज प्रकाश डांगी, मुंबई सभा मंत्री विजय पटवारी, पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल कर्णावट, महिला मंडल की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद कच्छारा, सिमल सोनी आदि ने विचार रखे।
कार्यक्रम की शुरुआत चेंबूर महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण से हुई। आभार ज्ञापन चेंबूर सभा मंत्री रमेश धोका ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के संदेश का वाचन राजकुमार चपलोत ने किया।
कार्यक्रम का संचालन साध्वी मार्दवश्री ने किया। साध्वी जिनरेखाजी, साध्वी संयमलता जी द्वारा रचित गीत का संगान साध्वीवृंद ने किया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।