भगवान महावीर जन्म कल्याणक के आयोजन

संस्थाएं

भगवान महावीर जन्म कल्याणक के आयोजन

पीलीबंगा
भगवान महावीर जयंती का मुख्य कर्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुआ। समणी आदर्शप्रज्ञा जी ने मधुर स्वर लहरी के साथ मंगलाचरण किया। समणी विपुलप्रज्ञा जी ने बताया कि हम सब भगवान महावीर को मानते हैं। हमें भगवान महावीर को मानने के साथ
भगवान महावीर की भी माननी चाहिए यानी भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाना चाहिए और उन्हें अपने जीवन में उतारना चाहिए।
समणी संचितप्रज्ञा जी ने कहा कि हमें भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलना चाहिए, उनकी बताई बातों को अपनाना चाहिए। महासभा कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र बांठिया, जैन सभा अध्यक्ष एवं आंचलिक समिति के मंत्री मूलचंद बांठिया, महिला मंडल अध्यक्षा विनोद देवी छाजेड़, प्रेक्षावाहिनी के संवाहक ओम प्रकाश पुगलिया, पुष्पा नाहटा ने अपने भाव व्यक्त किए।
प्रीति डाकलिया, तेरापंथ कन्या मंडल, तेरापंथ महिला मंडल ने वीर प्रभु के प्रति अपनी श्रद्धा सुमधुर गीतों के द्वारा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में तेरापंथी सभा अध्यक्ष हनुमान जैन द्वारा महावीर जयंती की शुभकामनाए प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन सुशीला नाहटा ने किया।