नया वर्ष सबके लिए कल्याणकारी हो

संस्थाएं

नया वर्ष सबके लिए कल्याणकारी हो

कांकरोली।
मुनि संजय कुमार जी के सहयोगी संत मुनि सिद्धप्रज्ञ जी की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कांकरोली द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला गुड़ी पड़वा का पर्व विशेष उद्बोधन हुआ। इस अवसर पर संघ संचालक के द्वारा मुनिश्री का संक्षिप्त परिचय दिया गया। मुनि सिद्धप्रज्ञ जी ने कहा कि साल बदल रहा है किंतु साथ नहीं बदल रहा है। नया वर्ष राजा विक्रमादित्य की याद दिलाता है और भगवान महावीर की याद दिलाता है। आज के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ0 हेडगेवार का जन्म हुआ था।
मुनिश्री ने कहा कि आज के दिन की शुरुआत शक्ति, स्वास्थ्य, पवित्रता और प्रसन्नता से शुरू करना चाहिए। आचार्य महाप्रज्ञजी ने प्रेक्षाध्यान और जीवन विज्ञान के माध्यम से आत्मानुशसन की चेतना को जगाने का भागीरथ प्रयत्न किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संचालकों द्वारा मुनिश्री का स्वागत करते हुए परिचय दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के कार्यकर्ता एवं तेरापंथ समाज के पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रकाश व सुनील चोरड़िया, दिगंबर समाज के अध्यक्ष राज कुमार जैन आदि महानुभाव का विशेष सहयोग रहा।