परिहार पाप का, निखार आत्मा का

संस्थाएं

परिहार पाप का, निखार आत्मा का

विजयनगर, बैंगलोर।
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेममं द्वारा तेरापंथ सभा भवन में सामुहिक नमस्कार महामंत्र की स्वर लहरियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंगलाचरण मंडल की बहनों द्वारा किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष प्रेम भंसाली ने स्वागत भाषण दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया द्वारा छह काय का जो वीडियो हमें प्र्राप्त है उसे हमें जरूर सुनना चाहिए, मनन करना चाहिए।
विषय प्रस्तुति उपाध्यक्ष महिमा पटावरी द्वारा दी गई जिसमें 18 पापों के नामों का उल्लेख करते हुए उनकी संक्षिप्त जानकारी दी। मुख्य वक्ता अभिलाषा डांगी जिनका परिचय कार्यकारिणी बहन अनीता जीरावाला द्वारा दिया गया। अभिलाषा डांगी ने बहनों को प्रशिक्षण देते हुए 18 पाप की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन मंत्री सुमित्रा बरड़िया ने किया। आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष मंजु गादिया द्वारा किया गया। अच्छी संख्या में बहनों की उपस्थिति रही।