परचम केसरिया शक्ति का कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

परचम केसरिया शक्ति का कार्यशाला का आयोजन

गुरुग्राम।
अभातेममं के निर्देशन में गुरुग्राम महिला मंडल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया की अध्यक्षता में ‘परचम केसरिया शक्ति का’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की बहनों द्वारा गीतिका के संगान से की गई।
मुख्य अतिथि मधु आगाज ने केसरिया परिधान के साथ कार्यक्रम में भाग लेने हेतु महिला मंडल के कार्यों की सराहना की। राष्ट्रीय ट्रस्टी पुष्पा बेंगानी ने संविधान की जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम सेठिया ने कहा कि तेरापंथी बहनें केसरिया परिधान के परचम को अपने दायित्व, धैर्य और वात्सल्य के साथ फहरा सकती हैं, हमें सभी को इस बात का विवेक रखना चाहिए कि हमें कब केसरिया परिधान पहनना और कब नहीं। खुला मंच कार्यक्रम में बहनों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
तत्त्वज्ञान की राष्ट्रीय संयोजिका मंजु भूतोड़िया ने तत्त्वज्ञान की परीक्षा की विस्तृत जानकारी दी। कुसुम बैंगानी ने बताया कि तत्त्वज्ञान का पेपर कैसे बनाया और जाँचा जाता है। सुमन नाहटा ने कन्या सुरक्षा सर्कल के बारे में जानकारी दी। सुनीता जैन ने बहनों को वक्तव्य कला के बारे में बताया और कहा हमें अपने इतिहास को भी संजोए रखना चाहिए।
कार्यक्रम में गुरुग्राम कन्या मंडल का भी गठन किया गया, खुशबू कोचर को कन्या मंडल संयोजिका का दायित्व दिया गया। कन्या मंडल प्रभारी अर्चना भंडारी ने कन्या मंडल की जानकारी दी। शिल्पा बैद ने बताया कि युवा पीढ़ी को किस तरह जोड़ा जाए।
इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ की कार्यकारिणी की बहनों के साथ गुरुग्राम महिला मंडल की संरक्षिका शशि जैन, निवर्तमान अध्यक्ष मधु बोथरा, उपाध्यक्ष कुसुम दुगड़, कमला दस्साणी, पुष्पा कुंडलिया सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं सदस्यों की उपस्थित रही। स्नेह प्रोजेक्ट के अंतर्गत कैप्टन चंदनलाल अंधविद्यालय गुरुग्राम के दिव्यांग बच्चों को पढ़ने हेतु सामग्री महिला मंडल द्वारा सभी के सहयोग से प्रदान की गई। बच्चों ने सुमधुर गीत की प्रस्तुति दी। विनोद बाफना और रूबी बाफना ने पिता मदनलाल बाफना की प्रथम पुण्यतिथि पर भावना चौका में धनराशि का विसर्जन किया। जसोल निवासी गुरुग्राम प्रवासी बहन पिंकी चोपड़ा के वर्षीतप का अभिनंदन किया, नीलम सेठिया ने तप अनुमोदना में गीतिका का संगान किया। कार्यक्रम का संचालन मंजु जैन ने किया। प्रचार-प्रसार मंत्री निर्मला दुधेड़िया ने पधारे हुए अतिथि एवं सभी का आभार ज्ञापन किया।