हम अपने ज्ञान और पुरुषार्थ का सही दिशा में नियोजन करें

संस्थाएं

हम अपने ज्ञान और पुरुषार्थ का सही दिशा में नियोजन करें

दिल्ली।
साध्वी शुभप्रभाजी के सान्निध्य में महरोली में भगवान महावीर जन्म जयंती का कार्यक्रम आयोजित हुआ। साध्वी शुभप्रभाजी ने कहा कि आज भगवान महावीर की जन्म जयंती नहीं बल्कि हम सबकी जन्म जयंती है, क्योंकि उन्होंने अनेकांत, अहिंसा, अपरिग्रह की महान देन युग को दी। उन्होंने कहा कि महावीर जयंती मनाने के लिए हमें अपने ज्ञान और पुरुषार्थ का सही दिशा में नियोजन करना होगा। कम से कम एक घंटे चौविहार तप, एक घंटे मौन, एक दिन प्रतिक्रिया मुक्त, 2 व्यक्ति की दिन में निःस्वार्थ सेवा का लक्ष्य बनाए। केक काटने की जगह जोड़ने का प्रयत्न करें। प्रतिदिन नया ज्ञान प्राप्त करने का प्रयास करें।
साध्वी कांतयशाजी, साध्वी मंदारयशाजी, साध्वी अनन्यप्रभाजी ने विचार व्यक्त किए। दिल्ली सभा संरक्षक कन्हैयालाल जैन, सभाध्यक्ष जोधराज बैद, कल्पना सेठिया, माया दुगड़, मुख्य अतिथि के0सी0 जैन, आरएसएस जिला संचालक सुनील सेठिया ने विचार व्यक्त किए। उपाध्यक्ष विमल बैंगाणी ने आचार्यश्री महाश्रमण जी के संदेश का वाचन किया। ज्ञानशाला के बच्चों ने 14 स्वप्नों एवं नुक्कड़ नाटिका की प्रस्तुति दी। एनसीआर महिला मंडल ने मंगलाचरण किया। महामंत्री डालमचंद ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन शिल्पा बैद ने किया।