सार-संभाल यात्रा का आयोजन

संस्थाएं

सार-संभाल यात्रा का आयोजन

अहमदाबाद।
अभातेयुप के निर्देशन में तेयुप द्वारा अहमदाबाद से (कांकरिया-मणिनगर क्षेत्र) में सार-संभाल यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के साथ किया गया। दीपक संचेती, हनुमान भुतोड़िया एवं संदीप बरड़िया ने विजय गीत की प्रस्तुति दी।
तेयुप अध्यक्ष ललित बेगवानी ने स्वागत वक्तव्य के साथ युवा शक्ति का अभिवादन किया। कांकरिया सभा उपाध्यक्ष हंसराज सेखानी ने युवाओं को सामाजिक कार्यों में पूरे जोश के साथ कार्य करने और तेयुप से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। तेयुप अहमदाबाद के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मुणोत ने मोबाइल एप्प के बारे में जानकारी दी। थली युवा संघ के पूर्व अध्यक्ष रवि बैद का सहयोग रहा। अभातेयुप सदस्य अपूर्व मोदी, राजेश चोपड़ा ने अपनी भावनाएँ व्यक्त की।
तेयुप उपाध्यक्ष अरविंद संकलेचा ने संस्कार पर संबोधित करते हुए युवाओं को युवादृष्टि के सदस्य बनने का आह्वान किया। तेयुप उपाध्यक्ष पंकज घीया ने तेयुप मोबाइल एप्प के बारे में गताया। सहमंत्री प्रथम अतुल सिंघवी ने सीपीएस एवं सहमंत्री द्वितीय गौतम बरड़िया ने एमबीडीडी, कोषाध्यक्ष दिलीप भंसाली ने सामायिक के बारे में जानकारी दी। संगठन मंत्री विशाल भरसारिया ने संगठन पर विचार व्यक्त किए एवं संस्कारक आनंद बोथरा ने जैन संस्कार विधि से कार्यों की शुरुआत करने की बात कही।
कार्यक्रम में लगभग 90-100 युवा एवं किशोर साथियों की उपस्थिति रही। अभातेयुप प्रबुद्ध विचारक मुकेश गुगलिया ने युवा शक्ति को संबोधित कर युवा
शक्ति में जोश भर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंजन गंग, मुकेश श्यामसुखा, दिलीप पारख, कांति दुगड़, राकेश बैद, पवन संचेती, सुधीर बरड़िया, संजय बरड़िया का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन कार्यसमिति सदस्य मनोज
सिंघी ने किया। किशोर मंडल संयोजक हिमांशु वडेरा ने किशोर मंडल के कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में कांकरिया सभा मंत्री मनोज लुणिया एवं दीपक लुणिया, चंपालाल गांधी, अहमदाबाद सभा के मंत्री सुनील बोहरा, रायचंद गोलछा, अशोक दुगड़, राधेश्याम दुगड़, राजेश बरमेचा, संजीव छाजेड़ एंव गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
तेयुप मंत्री कपिल पोखरना ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।