धम्म जागरण का आयोजन

संस्थाएं

धम्म जागरण का आयोजन

बैंगलुरु।
तेयुप के तत्त्वावधन में प्रज्ञा संगीत सुधा द्वारा भिक्षु स्वामी की तेरस के उपलक्ष्य में धम्म जागरण साध्वी लावण्यश्रीजी के सान्निध्य में सुगनचंद, पवन, जितेंद्र चोपड़ा के निवास स्थान पर आयोजन किया गया। साध्वीश्रीजी द्वारा नमस्कार महामंत्रोच्चार से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सभी का स्वागत पवन चोपड़ा ने किया। साध्वी लावण्यश्रीजी ने अपने उद्गार व्यक्त किए। साध्वी सिद्धांतश्री जी, साध्वी धैर्यप्रभाजी व साध्वी दर्शितप्रभाजी ने गीतिका की प्रस्तुति दी। भक्ति संध्या में प्रज्ञा टीम से ललित सेठिया, नवीन बरड़िया, जितेंद्र धोका, अरविंद बैद, गगन बरड़िया, प्रदीप चोपड़ा, विकास बाबेल, दीपक बाबेल, आदित्य सेठिया व यश सेठिया द्वारा भक्ति संध्या में प्रस्तुति दी। तेयुप से अध्यक्ष विनय बैद, मंत्री प्रवीण बोहरा, सहमंत्री विवेक मरोठी, कोषाध्यक्ष सुरेश संचेती, रजत बैद व आलोक कुंडलिया सहित परिवारजन व कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। संचालन संयोजक प्रसन्न धोका ने किया। सभी का आभार संगठन मंत्री जितेंद्र चोपड़ा ने किया।