महाप्रज्ञ महाप्रयाण दिवस

संस्थाएं

महाप्रज्ञ महाप्रयाण दिवस

नोएडा।
साध्वी डॉ0 शुभप्रभाजी के सान्निध्य में ‘महाप्रज्ञ महाप्रयाण दिवस’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साध्वी शुभप्रभाजी ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ जी ऐसे महापुरुष हुए जिनका जन्म खुले आकाश में हुआ। अंतरिक्ष से उन्होंने ऊर्जापान किया। आगे चलकर अध्यात्म की गहराइयों में गोते लगाए उनकी प्रज्ञा बचपन से ही विलक्षण थी।
साध्वी कांतयशाजी, साध्वी अनन्यप्रभाजी ने विचार व्यक्त किए। मोतीलाल, सुरेंद्र नाहटा, महिला मंडल अध्यक्ष कविता लोढ़ा, कुसुम बैद, राष्ट्रीय कन्या मंडल प्रभारी अर्चना भंडारी, सभाध्यक्ष रणधीर बैद ने विचार रखे। ममता मालू, तेयुप ने सुंदर संगान किया। महिला मंडल ने मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत की।
‘¬ श्रीं महाप्रज्ञ गुरवे नमः’ जप से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन वर्षा दुधोड़िया ने किया। रात्रि में व्रत कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें लगभग 30-35 भाई-बहनों की सहभागिता रही।