साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभाजी की स्मृति सभा का आयोजन

संस्थाएं

साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभाजी की स्मृति सभा का आयोजन

एरोली
जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ की शासनमाता साध्वी प्रमुखाश्री कनकप्रभाजी की स्मृति सभा का आयोजन तेरापंथ सभा भवन ऐरोली में रविवार को किया गया। जिसमें सकल जैन समाज के श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही। सर्वप्रथम सभा की शुरुआत साध्वीश्री पंकजश्रीजी द्वारा रचित गीतिका के मंगलाचरण से हुई। तत्पश्चात तेरापंथी सभा अध्यक्ष छोगालाल सोनी द्वारा शासनमाता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शासनश्री साध्वीश्री कैलाशवतीजी ने ठाणं सूत्र के अनुसार चार प्रकार के पुष्पों पर प्रकाश डालते हुए फरमाया कि शासनमाता का जीवन आंतरिक व बाहरी दोनों ही दृष्टियों से खुशबूदार था उनका महकता जीवन हर एक व्यक्ति को प्रेरणा देता है। साध्वीश्री पंकजश्रीजी ने कहा- ‘साध्वी प्रमुखाजी का जीवन वात्सल्य से परिपूर्ण था। यहां हर एक व्यक्ति आकर अपनी प्यास बुझाता, बिन मांगे बहुत कुछ पा लेता था। मेरे ऊपर उनकी अनंत कृपा थी।’ साध्वी ललिताश्रीजी एवं साध्वी सम्यक्त्वयशाजी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शासनमाता के व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व पर प्रकाश डाला। स्मृति सभा में समणी निर्माणप्रज्ञा एवं मध्यस्थप्रज्ञा ने उपस्थित रहकर शासनमाता को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्मृति सभा में ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय से मीना दीदी ने सभा में उपस्थित रहकर शासनमाता को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्मृति सभा में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा मुंबई के मंत्री विजय पटवारी, मुंबई महिला मंडल की मंत्री अल्का मेहता, समाज सेवक दिनेश पारख, वाशी सभा अध्यक्ष सुरेश बाफना, वाशी तेयुप अध्यक्ष नितेश बाफना, कोपरखैरने से पंकज भटेवरा, मुलुंड से सभा अध्यक्ष राकेश टुकलिया, अर्जुन चौधरी, ऐरोली स्थानकवासी समाज से बाबूलाल बोलिया आदि ने अपने विचार प्रकट करते हुए शासनमाता को श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रावक श्राविकाओं ने शासनमाता के उत्तरोत्तर आध्यात्मिक उन्नति की मंगलकामनाएं की। एरोली महिला मंडल संयोजिका किरण कोठारी ने महिला मंडल की तरफ से शासनमाता को भावांजलि अर्पित की। मुलुंड महिला मंडल से सह संयोजिका सुनीता सिंघवी ने भी मंडल की तरफ से भावनाएं प्रकट करते हुए शासनमाता को श्रद्धांजलि अर्पित की। साध्वीश्री शारदाप्रभाजी ने स्मृति सभा का संचालन करते हुए कहा की साध्वी प्रमुखा कनकप्रभाजी ऋतुजा की मंदाकिनी थी। स्मृति सभा में ऐरोली सकल जैन समाज के साथ श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ समिति ट्रस्ट, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल, किशोर मंडल, कन्या मंडल के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही। अंत मे तेयुप अध्यक्ष गौतम चंडालिया द्वारा शासनमाता कनकप्रभाजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पधारे हुए सभी महानुभावों का आभार प्रकट किया गया।