साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभाजी की स्मृति सभा का आयोजन

संस्थाएं

साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभाजी की स्मृति सभा का आयोजन

दक्षिण मुंबई
दक्षिण मुंबई में शासनश्री साध्वीश्री विद्यावतीजी ‘द्वितीय’ के सान्निध्य में शासनमाता असाधारण साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभाजी की स्मृति सभा महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित की गई। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत करने के बाद स्थानीय तेरापंथी सभा के अध्यक्ष गणपतलाल डागलिया, तेरापंथ युवक परिषद् के अध्यक्ष पूरण चपलोत, मुंबई तेरापंथी सभा के अध्यक्ष नरेन्द्र तातेड., मुंबई टी पी एफ के अध्यक्ष तेजप्रकाश डांगी, मंत्री दिलखुश मेहता, विमल सोनी आदि विशिष्ट पदाधिकारियों ने अपने वक्तव्य में शासनमाता की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। साध्वी प्रेरणाश्रीजी ने शासनमाता से जुड.े संस्मरणों को सुनाकर सबको गदगद कर दिया। साध्वी ऋद्धियशाजी ने श्रद्धांजलि समर्पित की। तत्पश्चात साध्वी मृदुयशाजी सहित तीनों साध्वियों ने गीत की प्रस्तुति के द्वारा सभी के नेत्र सजल कर दिये।
साध्वी प्रियंवदाजी ने संक्षिप्त वक्तव्य में कहा- ‘तेरापंथ धर्मसंघ की आठवीं साध्वीप्रमुखा का व्यक्तित्व विशालता लिये हुए था। आचार्यश्री तुलसी ने साध्वी कनकप्रभा को साध्वी प्रमुखा पद पर विभूषित किया। करीब पचास वर्षों तक साध्वीप्रमुखा के रूप में रहकर आपने विकास के कई द्वार खोले। तेरापंथ धर्मसंघ में संयमरत करीब पांच सौ साध्वियों की आप मुखिया थी। शांत, सौम्य, धीर गंभीर, विदुषी साध्वी प्रमुखा को शतशः नमन करती हूं।’
इस अवसर पर रेखा बरलोटा, कुलदीप बैद, अशोक बरलोटा, पुष्पा कच्छारा, मुंबई अणुव्रत समिति की कोषाध्यक्ष लतिका डागलिया, अनिता धींग, मीना सुराणा, ताराचंद बरलोटा, विजयश्री डागलिया, स्मिता चोकसी आदि ने साध्वी प्रमुखाजी के प्रति अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय सभा की ट्रस्टी प्रकाश बाई तातेड. भी उपस्थित थी। अंत में सामूहिक रूप से चार लोगस्स का ध्यान एवं नमस्कार महामंत्र का क्रम भी रहा। आभार ज्ञापन तेयुप दक्षिण मुंबई उपाध्यक्ष व मुंबई सभा के मीडिया प्रभारी नितेश धाकड. ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन दक्षिण मुंबई तेरापंथी सभा के मंत्री दिनेश धाकड. ने किया।