लोक और आत्मकल्याण के उपदेश्ता भगवान ऋषभ

संस्थाएं

लोक और आत्मकल्याण के उपदेश्ता भगवान ऋषभ

माधावरम, चेन्नई।
तेरापंथ सभा के तत्त्वावधान में आचार्य महाश्रमण तेरापंथ जैन पब्लिक स्कूल के विशाल प्रांगण में आदिनाथ भगवान ऋषभ का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक समारोह साध्वी डॉ0 मंगलप्रज्ञा जी के सान्निध्य में मनाया गया। साध्वीश्री जी ने रिद्धि-सिद्धि मंत्रों एवं ध्यान के द्वारा संपूर्ण श्रावक समाज को भक्तामर अनुष्ठान करवाया।
साध्वी डॉ0 शौर्यप्रभाजी ने कहा कि भगवान ऋषभ ने अपनी ज्ञान चेतना और पुरुषार्थ से मन इच्छित लक्ष्य प्राप्त किया। साध्वीवृंद ने साध्वी मंगलप्रज्ञा जी द्वारा रचित ऋषभ गुणोत्कीर्तन का संगान किया।
किशोर मंडल एवं ज्ञानशाला के बच्चों ने भक्तामर रचना से जुड़े आध्यात्मिक प्रसंग को लघु नाटिका के माध्यम से प्रस्तुति दी। कविता जैन एवं रेखा मरलेचा ने इस नाटिका के संयोजिका का दायित्व निभाया। साध्वी डॉ0 राजुलप्रभाजी ने कार्यक्रम का संचालन किया।