नामकरण संस्कार

नामकरण संस्कार

रायपुर।
राजकुमार बैद के सुपुत्र आशीष-पुत्रवधू नम्रता की कन्या का नामकरण संस्कार जैन संस्कार विधि से संस्कारक अनिल दुगड़ द्वारा संपूर्ण विधिपूर्वक मंत्रोच्चार द्वारा संपन्न करवाया गया। तेयुप कोषाध्यक्ष किशोर जैन ने बैद परिवार के साथ उपस्थितजनों एवं संस्कारक के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्कार विधि में अरुण सिपानी, विवेक बैद, अरिहंत बैद, तेयुप सदस्यों की उपस्थिति रही।