रूपांतरण शिल्पशाला

संस्थाएं

रूपांतरण शिल्पशाला

अमराईवाड़ी।
अभातेममं के निर्देशन में तेममं द्वारा रूपांतरण थ्रू जैनिज्म शिल्पशाला विषय ध्यान का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया। कार्यक्रम का दो चरणों में आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपासिका मंजु गेलड़ा ने नमस्कार महामंत्र से की। महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण किया गया। अध्यक्षा संगीता सिंघवी ने सभी का स्वागत किया और ध्यान विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रथम चरण में शासनमाता साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभाजी की स्मृति में नमस्कार महामंत्र का जाप किया गया। मुख्य वक्ता उपासिका मंजु देवी गेलड़ा ने केंद्र के द्वारा निर्देशित विषय ध्यान क्या है, ध्यान क्यों करना चाहिए बताया। कार्यशाला का संचालन कन्या मंडल प्रभारी रितिका गेलड़ा ने किया एवं आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष लक्ष्मी सिसोदिया ने किया।