स्नेहम प्रोजेक्ट

स्वाध्याय

स्नेहम प्रोजेक्ट

अहमदाबाद।
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेममं को स्नेहम प्रोजेक्ट के अंतर्गत मूक बधिर शाला सोसायटी में पहुँचे एवं 8 बच्चों के लिए कान की 8 हियरिंग मशीन दी। स्कूल की प्रिंसिपल मीना बेन ने मंडल की प्रशंसा की। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति रही। अभातेममं कार्यकारिणी सदस्य अदिति सेखानी एवं विशाखा दफ्तरी की रही। महिला मंडल अध्यक्ष चांद छाजेड़ ने सभी का स्वागत करते हुए महिला मंडल के कार्यों की जानकारी प्रदान की। मंत्री अनिता कोठारी ने अपने विचार रखते हुए सभी का धन्यवाद किया। मंडल के पदाधिकारी उपाध्यक्ष सुशीला खतंग, प्रचार-प्रसार मंत्री सरिता लोढ़ा, पूर्व अध्यक्ष लीला सुराणा, रेखा कोठारी, मीना कोठारी, सुमन कोठारी, प्रतीक्षा सूतरिया, रेखा धूपिया, अंजु दुगड़, रजनी बैद, कन्या मंडल संयोजिका श्रद्धा धूपिया, पूजा भंसाली आदि की उपस्थिति रही। वीनस हियरिंग एंड सेंटर के प्रमुख मनीष भाई की गरिमामयी उपस्थिति रही।