लेश्या कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

लेश्या कार्यशाला का आयोजन

भीलवाड़ा।
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेममं द्वारा मुनि पारस कुमार जी के सान्निध्य में शुभ लेश्या और सही रंग-सीखों जीवन जीने का सही ढंग कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ मुनिद्वय के नमस्कार महामंत्र एवं प्रज्ञा जोन की बहनों के प्रेरणा गीत के संगान से हुआ। मुनि पारस कुमार जी ने छः लेश्या के बारे मे बताया। मुनि शांतिप्रिय ने लेश्या और रंगों के बारे में बताया।
तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा मीना बाबेल ने समागत बहनों का स्वागत किया। मीडिया प्रभारी नीलम लोढ़ा ने बताया कि कार्यशाला में शुभ्रता अशुभ्रता लिए लेश्या के छः कलर को प्रज्ञा जोन की बहनेंµअंजना रांका, अनिता हिंगड़, चंदा बाबेल, आशा भलावत, पिंकी सिरोहिया, मोनिका रांका, सुधा चपलोत ने नाटिका द्वारा समझाने का प्रयास किया। कार्यशाला का संचालन एवं आभार मंत्री रेणु चोरड़िया ने किया।