इंस्पीरेशन एवं सी स्पीक्स कार्यक्रम

संस्थाएं

इंस्पीरेशन एवं सी स्पीक्स कार्यक्रम

राजाराजेश्वरी नगर।
अभातेममं द्वारा निर्देशित इंस्पीरेशन और सी स्पीक्स कार्यक्रम का आयोजन तेममं द्वारा किया गया। महासती सरदाराजी पर आधारित काव्य नाटक का मंचन और स्वयं के कामयाबी की कहानी चारू लता ओस्तवाल द्वारा रखी गई।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमन पटावरी ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सभी का स्वागत किया। मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत के संगान से मंगलाचरण हुआ। महासती सरदाराजी के प्रेरणामय जीवन चित्र पर काव्य नाटक की प्रस्तुति मंडल की बहनों ने की। काव्य नाटक की संयोजना सरोज बैद, कंचन छाजेड़, शारदा बैद
ने की।
चारुलता ने अपनी संघर्ष सफलता तक की कहानी उपस्थित बहनों को बताई। चारुलता का परिचय दिया दीपाली गोलछा ने। सम्मान मंडल की बहनों द्वारा दिया गया। मंत्री सीमा छाजेड़ ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन दीपिका देरासरिया ने किया। इस अवसर पर मंडल के उपाध्यक्ष शोभा बोथरा सहमंत्री मंजु बोथरा, वंदना भंसाली, हेमलता सुराणा, पूनम दक आदि बहनें उपस्थित थी।