श्रीउत्सव का दो दिवसीय आयोजन

संस्थाएं

श्रीउत्सव का दो दिवसीय आयोजन

बालोतरा।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं द्वारा श्रीउत्सव का दो दिवसीय आयोजन किया गया। मंत्री संगीता बोथरा ने बताया कि उद्घाटन सत्र में उद्घाटन विशिष्ट अतिथि सुमन बुंदेला, पूर्व नगरपरिषद चेयरमैन प्रभा सिंघवी अभातेममं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या एवं मारवाड़ क्षेत्र प्रभारी सारिका बागरेचा, अभातेममं राष्ट्रीय सदस्या विनीता बैंगाणी द्वारा रिबन खोलकर किया गया।
अध्यक्षा निर्मला संकलेचा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। श्रीउत्सव में लघु स्तर पर काम करने वाले स्टॉलों को प्राथमिकता दी गई। कुल 31 स्टॉल लगाए गए। कोषाध्यक्ष उर्मिला सालेचा ने महिला मंडल की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रस्तुत की।
पूर्व चेयरमैन रतन खत्री और तेरापंथ सभा अध्यक्ष ने महिला मंडल के इस कार्यक्रम की प्रशंसा की। इस अवसर पर तेरापंथ सिवांची-मालाणी अध्यक्ष नेमीचंद चोपड़ा, लघु उद्योग मंडल के अध्यक्ष जसवंत गोगड़, ओसवाल समाज के मंत्री महेंद्र वैदमूथा और स्थानकवासी, इनरव्हील क्लब महेश्वरी समाज, वी ब्लाक, जेसीआई और जैन सोशल ग्रुप आदि अनेक संस्थाओं के अध्यक्ष और मंत्री उपस्थित थे। कार्यक्रम में पदाधिकारीगण एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के प्रायोजक का लाभ नरेश कंकू चोपड़ा और सुरेश वेद मेहता ने लिया। सभी अतिथियों का महिला मंडल के द्वारा सम्मान किया गया। आभार ज्ञापन सहमंत्री रेखा बालड़ एवं कार्यक्रम का संचालन मंत्री संगीता बोथरा ने किया।