सेल्फ डिफेंस: 7 दिवसीय कार्यशाला

संस्थाएं

सेल्फ डिफेंस: 7 दिवसीय कार्यशाला

बालोतरा।
अभातेकमं के तत्त्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा सेल्फ डिफेंस की 7 दिवसीय कार्यशाला का समापन समारोह रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र व कन्या मंडल द्वारा मंगलाचरण से की गई। कन्या मंडल संयोजिका साक्षी वेद मेहता ने स्वागत वक्तव्य दिया। मुख्य प्रशिक्षक आरएसएस निर्मल लुंकड़ का तिलक कन्याओं द्वारा व माल्यार्पण तेरापंथ सभा अध्यक्ष धनराज ओस्तवाल व मंत्री महेंद्र बेद, सिवांची-मालाणी मंत्री ललित, तेयुप अध्यक्ष संदीप द्वारा किया गया। भाषण सह-संयोजिका मनीषा ओस्तवाल ने दिया।
तनीषा चोपड़ा व सलोनी ओस्तवाल ने इस 7 दिवसीय कार्यशाला के अनुभव सबको बताए। मुख्य प्रशिक्षक द्वारा वक्तव्य दिया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरमैन सुमित्रा जैन व अभातेममं कार्यकारिणी सदस्य सारिका बागरेचा उपस्थित रहे। मुख्य प्रशिक्षक का साहित्य द्वारा सम्मान अभातेयुप कार्यकारिणी सदस्य मनोज ओस्तवाल, अणुव्रत समिति अध्यक्ष जवेरीलाल, मंत्री नवीन, किशोर मंडल प्रभारी अखिल बाफना व संयोजक अक्षय मेहता व भेंट महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला, मंत्री संगीता व उनकी पूरी टीम व कन्या मंडल की टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में ज्ञानशाला संयोजक राजू, जैन विद्या प्रभारी कांतिलाल व तेयुप उपाध्यक्ष रोशन व तेरापंथ के सभी संस्थाओं के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में आभार ज्ञापन पूर्व संयोजिका विधि भंसाली व कार्यक्रम का संचालन कन्या प्रभारी श्वेता सालेचा ने किया।