जीवन विज्ञान जीने की कला

जीवन विज्ञान जीने की कला

नोखा।
ध्यान, योग से जुड़ा विषय ‘जैनोलॉजी’ जीवन विज्ञान हमारे शरीर से जुड़ा अंग है। रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने और सांगोपांग जीवन जीने की कला जीवन विज्ञान विषय में अंतर्निहित है। तेरापंथी सभा, नोखा के मंत्री इंदरचंद बैद ने बताया कि राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कई कॉलेजों में इसे अनिवार्य विषय लगाया है। जीवनोपयोगी, कल्याणकारी है।
नोखा में राजकीय बागड़ी कॉलेज, कन्या महाविद्यालय में लोकप्रिय विषय ‘जैनोलॉजी’ जीवन विज्ञान विषय पढ़ाने शुरू करने के लिए तेरापंथ सभा अध्यक्ष हनुमानमल ललवानी, नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल भूरा, मंत्री इंदरचंद बैद ने कार्यवाहक प्राचार्य डॉ0 मूलचंद माली एवं डॉ0 सत्यनारायण राजपुरोहित (कोषाध्यक्ष प्राचार्य) को लिखित ज्ञापन, आवेदन प्रस्तुत किया।